प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार अवर निरीक्षक लक्ष्मी गुप्ता शाहित सशस्त्र बल के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के घोघराहा वार्ड एक में छापेमारी कर थाना कांड संख्या072/23 के प्राथमिकी अभियुक्त अभिलाष मिश्र उर्फ पिंटू मिश्र के पुत्र प्रतीक राज उर्फ प्रतीक मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गिरफ्तार आरोपी की तलाश लंबे अर्से से थी। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल पर भेजा गया।



