कोचस/रोहतास/रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड के सरेयां पैक्स के लिए हुए चुनाव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रकाश कुमार तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिथिलेश तिवारी को 587 मतों से पराजित करते हुए दुबारा अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया।प्रकाश तिवारी को जहां 921 मत प्राप्त हुए वहीं उनके निकट प्रतिद्वंद्वी मिथिलेश तिवारी को 324 मतों से ही संतोष करना पडा़।बता दें कि सरेयां पैक्स के लिए गुरुवार को चुनाव कराया गया था।जहां धूप के बाद भी मतदाताओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।इस दौरान सतर प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था।संध्या सात बजे चुनाव संपन्न होने के बाद चाक चौबंद व्यवस्था के बीच प्रखंड कार्यालय में देर रात मतगणना का कार्य शुरु कराया गया।जहां सुबह के तीन बजे तक मतगणना का कार्य संपन्न करा लिया गया।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि चुनाव परिणाम में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश कुमार तिवारी 587 मतों से विजई घोषित किए गए। प्रतिद्वंद्वी मिथलेश तिवारी को 334 मत प्राप्त हुए।इसके अलावा अजीत कुमार तिवारी को 66 और श्याम सुंदर कुशवाहा को 212 मत प्राप्त हुए।जीत के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए विजयी उम्मीदवार को प्रमाणपत्र देकर उनके सफल भविष्य की कामना की।



