प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर पिछले पांच दिनों से लापता बुजुर्ग का शव बूढ़ी गंडक नदी में गोपालपुर मुखिया राजेश कुमार के घर के सामने से रविवार को बरामद हुई है। शव को कल्याणपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए समस्तीपुर भेज दिया है। जिसकी पहचान कल्याणपुर थाना के लदोरा गांव निवासी स्व. मुखलाल कुंवर का साठ वर्षीय बुजुर्ग राजदेव कुंवर के रूप में बताई गई है।मामले में परिजनों का बताना है ,कि बीते बुधवार को अचानक दिन के दो बजे के आस पास घर से निकले जिसको लेकर लोग कयास लगा रहे थे, कि शायद शौच के लिए नदी में गए होंगे जहां पैर फिसल गया होगा।जिसके कारण डूबने की आशंका पहले से थी। जिसको लेकर एसडीआरएफ की टीम शनिवार को नदी में खोज भी की थी।लेकिन शनिवार को एसडीआरएफ की टीम खाली हाथ ही लौटना पड़ा था।अचानक रविवार को सवेरे मछली पकड़ने के लिए गारे गए लकड़ी के में फंसा हुआ शव दिखाई दिया।जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कल्याणपुर पुलिस को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि सबको कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया गया है जांच को प्रात विधि सम्मत कार्रवाई की बात कही।



