दूसरे की गाड़ी में अपनी चाबी लगाकर भागने की फिराक में था आरोपी
मौके पर नहीं मिली आरोपी की कोई गाड़ी, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ संवाददाता वागीश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ में वाहन चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी दूसरे व्यक्ति की गाड़ी में अपनी चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करने और लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर लोगों की नजर पड़ गई।
बताया जाता है कि आरोपी के पास मौके पर अपनी कोई गाड़ी भी मौजूद नहीं थी।
वह दूसरे की गाड़ी को अपनी चाबी से खोलकर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहा था। उसकी हरकतों पर संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर हिरासत में ले लिया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह वाहन चोरी की किसी वारदात को अंजाम देने आया था या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। घटना के बाद सीएचसी परिसर में वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चर्चा रही।




