इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, गांव में शोक की लहर
घर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी थीं हीरावती
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ संवाददाता वागीश
कोतवाली थाना चांदा क्षेत्र के परिगंडा छापर गांव में आग की चपेट में आने से 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतका की पहचान हीरावती (88) पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण तिवारी, निवासी परिगंडा छापर, थाना चांदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। परिजन शनिवार की भोर करीब दो बजे उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




