जिलाधिकारी ने सौंपा जनगणना निदेशालय का प्रशस्ति पत्र, प्रशासनिक कार्यकुशलता की सराहना
समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारी निभाने पर मिला सम्मान, अधिकारियों ने दी बधाई
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर मे जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों को उत्कृष्ट ढंग से संपन्न कराने में सराहनीय योगदान देने पर सदर उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने उन्हें जनगणना निदेशालय की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके कार्यों की सराहना की।
जनगणना से जुड़े दायित्वों के निर्वहन में गरिमा सोनकिया ने अपनी कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का परिचय दिया। निर्धारित समयसीमा के भीतर जनगणना संबंधी कार्यों को पूरा कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता के चलते कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिली।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने उनकी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जनगणना निदेशालय की ओर से मिला यह प्रशस्ति पत्र उनकी कार्यशैली और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।




