लखनऊ उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
सोमवार को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से 16 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत रहेगा।
रविवार से मंगलवार तक रहेगी छुट्टी
18 अक्टूबर को रविवार, 19 अक्टूबर को महानवमी और 20 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) का अवकाश रहेगा। इस तरह प्रदेश के कर्मचारियों को लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी।
कर्मचारियों को मिलेगी राहत
लगातार तीन दिन अवकाश रहने से कर्मचारियों को त्योहार मनाने और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।




