अमेठी में सियासी हलचल तेज, विनोद चतुर्वेदी समेत तीन विधायक थामेंगे कमल
2027 से पहले भाजपा की सेंधमारी, अमेठी में तीन सपा बागियों की होगी घर वापसी
अमेठी उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
अमेठी जनपद उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का सिलसिला तेज होता दिख रहा है। अमेठी में समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले विधायक विनोद चतुर्वेदी, राकेश सिंह और अभय सिंह 14 अक्टूबर को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इसे सपा के लिए झटका और भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
भाजपा में शामिल होने के लिए आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के मौजूद रहने की बात कही जा रही है। तीनों नेताओं के भाजपा में आने से अमेठी और आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की चर्चा है।
राजनीतिक रूप से देखा जाए तो भाजपा के लिए यह कदम विपक्षी खेमे में सेंधमारी के साथ अपने संगठन को चुनावी आधार पर मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। वहीं सपा के सामने बागी नेताओं के भाजपा में जाने के बाद संगठन और स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ बनाए रखने की चुनौती होगी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच यह घटनाक्रम खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




