10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले यूपी के कई जिलों में कांग्रेस, सपा और सीपीआई नेताओं को रोकने का दावा।
वाराणसी उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
नई दिल्ली जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले देश के कई राज्यों में छात्र-युवा संगठनों और CJP से जुड़े लोगों को हाउस अरेस्ट किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। दावा है कि बीती रात पुलिस कई युवाओं के घर पहुंची, जिनके प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने की संभावना थी।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और सीपीआई से जुड़े नेताओं को भी घरों में नजरबंद किए जाने की खबरें हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नेताओं और युवाओं को दिल्ली पहुंचने से रोकना है।
हालांकि, हाउस अरेस्ट किए गए लोगों की संख्या, पुलिस कार्रवाई के कारणों और संबंधित अधिकारियों के आधिकारिक पक्ष की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।




