डीएम और एसपी के साथ किया निरीक्षण शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट
उत्तर प्रदेश / etv news 24 / ब्यूरो एजेंसी लखनऊ
राजधानी लखनऊ के जनपद सुल्तानपुर मे ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव और प्रतिमा को लेकर विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन वर्मा ने सुलतानपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और सीओ सिटी राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने विसर्जन मार्गों की स्थिति और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन का विशेष जोर विसर्जन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर है।
डीआईजी के निरीक्षण को लेकर पुलिस महकमा सतर्क नजर आया। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में धार्मिक आयोजन संपन्न कर सकें।




