गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर बना चुनौती
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश
नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
आगामी दुर्गापूजा और प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), अध्यक्ष तथा एसडीएम सुल्तानपुर के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं को परखा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। खासकर गोमती नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर चुनौती बना हुआ है। ऐसे में विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि दुर्गापूजा और विसर्जन से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों को समय रहते पूरा किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन की ओर से विसर्जन व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।




