92 की उम्र में मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन हो गया, सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट हुआ था
लंग्स (फेफड़े) में समस्या के कारण हुआ उनका निधन
सासाराम रोहतास/ Etv News 24
सासाराम। देश की सुप्रसिद्ध एवं जानेमाने संगीत गायिका आशा भोंसले का रविवार दोपहर को निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक गलियारा से ले फिल्मी हस्तियां एवं मीडिया जगत सभी हतप्रभ है। उन्हें शनिवार शाम मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भोसल(आशा गणपतराव भोसले) (जन्म: 8 सितम्बर 1933 to 12 अप्रैल 2026) फ़िल्मों की मशहूर पार्श्वगायिका हैं। लता मंगेशकर की छोटी बहन और दिनानाथ मंगेशकर की पुत्री आशा ने फिल्मी और गैर फिल्मी लगभग 15-16 हजार गाने गाये हैं और इनकी आवाज़ के प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी अनेक गीत गाए हैं। आशा भोंसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। [गीतकार पुलक बनर्जी, संगीतकार मन्ना डे और गायिका आशा भोसले की विशेषता है कि इन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है और एक समान सफलता पाई है। उन्होने आर॰ डी॰ बर्मन से दूसरा विवाह किया था।आशा भोसले का जन्म 08 सितम्बर 1933 को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ जिले एक मराठी परिवार में हुआ। इनके पिता दिनानाथ मंगेशकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे। जिन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा काफी छोटी उम्र में ही आशा जी को दी। आशा जी जब केवल 9 वर्ष की थीं, इनके पिता का स्वर्गवास हो गया । पिता के मरणोपरांत, इनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गया। परिवार की सहायता के लिए आशा और इनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर ने गाना और फिल्मों में अभिनय शुरू कर दिया। 1943 में इन्होंने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘माझा बाळ’ में गीत गाया। यह गीत ‘चला चला नव बाळा…’ दत्ता डावजेकर के द्वारा संगीतबद्ध किया गया था |



