करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के गोरी- गर्भे गांवों के बधार में शनिवार को 10 बजे दिन में हार्वेस्टिंग के बाद खेतों में पशुओं के चारा के लिए छोड़े गए अवशेषों में अचानक किसी ने आग लगा दी । तेज पछुआ हवा में आग ने भीषण रूप ले लिया । तेज लपटों में आग का तांडव देख किसान अनहोनी आशंका से भयभीत हो गए । आग गोरी गर्भै गांवों के बधार में डंठलों को जलाते हुए चौबे बहुआरा तथा बसडीहां के बधार में पड़े डढ़लों को जिसे किसानों ने पशुओं के चारा बनाने के लिए छोड़ा था जलाकर राख कर दिया । आग सागरपुर मौजा में घोरड़ीह और कौवाखोंच के किसानों का 150 बीघे से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को जलाकर राख कर दिया । किसानों ने बताया कि दमकल द्वारा बुझे जाने के बावजूद भी पत्तों से निकली चिंगारी दूर जाकर आग का रूप ले लेती थी जिसे बुझाया काफी मुश्किल कार्य था । उन्होंने बताया कि किसान इकट्ठा होकर बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग का विकराल रूप देखकर भयभीत हो गए । इस बीच घोरड़ीहां और कौवाखोंच के किसानों लक्ष्मण सिंह ,रामजी सिंह, रविंद्र सिंह ,दिनेश सिंह, सुरेश राम ,मदन राम, मनोज शर्मा,लक्ष्मण शर्मा, श्रीमान सिंह,सोनू शर्मा,हरे राम सिंह, पप्पू सिंह,विजय सिंह , जितेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह , रमेश सिंह, केदार सिंह, वीरेंद्र सिंह ,उमेश सिंह गड्डू सिंह, अख्तर अंसारी,सोहराब अंसारी,, शकील अंसारी,कलामुद्दीन अंसारी, कुर्बान अंसारी मोहम्मद अलाउद्दीन कि फसलें जलकर राख कर दिया , पिंटू सिंह भोला चौधरी सुरेंद्र चौधरी, मदन चौधरी ,कलामुद्दीन अंसारी ,अजीत चौधरी , निजामुद्दीन सहित तीन दर्जन किसानों के 150 बीघे से अधिक फसलों को जलाकर राख कर दिया । किसानों ने बताया कि हवा की तेज रफ्तार के कारण आग सासाराम चौसा पथ को पर नहीं कर सकी । फल स्वरुप खड़ी फसलों के साथ सैकड़ो एकड़ भूमि में हार्वेस्टिंग के बाद छोड़े गए मवेशियों का चारा जलकर राख हो गया । आग कैसे लगी यह किसी को जानकारी नहीं है । इस संबंध में किसानों ने अंचल अधिकारी को पत्र लिखकर मुआवजा देने की मांग की है।



