डेहरी ओन सोन रोहतास /Etv News 24
नवरात्रि पर्व पर शिवगंज में मां काली तथा शायर माई का पूजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ दिनेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुटिया मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।पूजन कार्यक्रम के दौरान मनोहर बाबा, नरेश चौधरी, गंगा, नन्हकू, पच्चासी, बालदेव, बिनोद यादव, कईल मिस्त्री सहित कीर्तन मंडली के सदस्यों ने “निमिया के डाढ़ मईया” सहित कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया।गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मां काली को बतासा, धूप-दीप, चुनरी, साड़ी और सिंदूर अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन में ललन भगत ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।पूजा के दौरान पुजारी दिनेश ने पीले वस्त्र धारण कर, हाथ में डाली और नीम की डाढ़ी लेकर गांव का भ्रमण किया और अंततः कुटिया मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।इस भव्य आयोजन में शक्ति सिंह, राजू चौधरी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।



