प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो.हैदर ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्वास्थ्य उपकेंद्र मिर्ज़ापुर ,मधुरापुर टारा ,नामापुर व सोरमार में चल रहे नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सभी एएनएम को ससमय सत्र का संचालन करने व सौ प्रतिशत टीकाकरण उपलब्धि करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मधुरापुर टारा में ताला लगा हुआ था। सीएचओ आयुष कुमार अनुपस्थित थे। इसी संस्थान के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 65 पर एएनएम रीता कुमारी , सुंदर कुमारी व स्मिता राज व स्वास्थ्य उपकेंद्र नामापुर में एएनएम कंचन कुमारी अनुपस्थित निरीक्षण क्रम में पाए गए। सभी अनुपस्थिति से कारण पृष्ठा करने की बात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताई। प्रभारी के साथ यूनिसेफ प्रखंड प्रतिनिधि शंकर सुमन जगह-जगह मौजूद थे । औचक निरीक्षण से पूरे प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप देखा गया।



