सासाराम(रोहतास) Etv News 24
जिले के धौडाड़ थानाक्षेत्र के सासाराम-तिलौथू मार्ग पर पुलिस ने एक ऑटो-रिक्शा में लदे भारी मात्रा में देशी शराब सहित दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान शराब का बहुत बड़ा खेप जब्त किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अवैध शराब के विरुद्ध जिले के हर थानाक्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



