प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरहेता पंचायत अंतर्गत कबरगामा गांव के खेतों में लगी फसल से गुजर रहे 11000 विद्युत तार मंगलवार को अचानक गिरी। तार गिरते ही गेहूं की फसल जलने शुरू हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर काफी संख्या में किसान जूटे, लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया अन्यथा कई किसानों की फसल जलकर राख हो जाती। इस संबंध में गांव के ही जन वितरण विक्रेता सज्जन ठाकुर ने बताया कि पीड़ित किसानों में शिव शंकर राय रघुनाथ दास रामदेव दास सत्तो दास धर्मेंद्र राय के मिलाकर लगभग 19 कट्ठा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। फसल जलने की सूचना किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दी है।



