अमझोर/ रोहतास/Etv News 24
शनिवार को पडरिया स्थित NH-2C पर एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे वहां से गुजर रहा एक ई-रिक्शा पूरी तरह पेड़ के नीचे दब गया। गनीमत रही कि रिक्शा में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की जानकारी मिलते ही अमझोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, सरैया पंचायत के मुखिया संजय चौधरी और उप मुखिया अमित गुप्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत पेड़ को कटवाने का कार्य शुरू करवाया। स्थानीय लोग भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर मदद कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द रास्ता साफ हो सके और यातायात सुचारू हो जाए।घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन प्रशासन और ग्रामीणों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और आंधी-तूफान के मौसम में पुराने और विशालकाय पेड़ों के नीचे खड़े होने या वहां से गुजरने में सतर्कता बरतें।



