चेनारी (रोहतास) Etv News 24
चेनारी अंचलाधिकारी पूजा शर्मा द्वारा गुप्ताधाम में लगने वाले शिव रात्री मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को गुप्ताधाम परिसर का निरिक्षण किया गया। इस निरिक्षण में चेनारी सीओ के साथ वन विभाग के रेंजर अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहें। सीओ पूजा शर्मा द्वारा करमचट डैम के चेक नाका से होते हुए गुप्ताधाम धाम तक जाने वाले रास्ते का जायजा लिया। धाम परिसर पर उपलब्ध चापाकल का भी निरिक्षण किया गया। सबसे खास बात ये रही कि सीओ पूजा शर्मा गुफा के अंदर जाकर पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना किया। बता दे कि शिवरात्री मेले में शिव भक्तों की ज्यादा भीड़ आती है इस लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा धाम परिसर एवं गुफा में श्रध्दालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन, दवा, एम्बुलेंस, पेयजल एवं सुरक्षा की व्यवस्था करती है गुप्ताधाम विकास समिति के सदस्यों के साथ तैयारियां को लेकर बैठक भी की जाती है। इस संबंध में सीओ पूजा शर्मा ने बताया की धाम परिसर एवं गुफा का निरिक्षण कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस बार स्थानीय पुलिस प्रशासन, वन विभाग आपस में सामंजस्य बैठा कर मेले की तैयारीयों में जुट गया है। जन-प्रतिनिधियों व गुप्ताधाम विकास कमिटि के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग लिया जाता है। स्थानीय प्रशासन की कोशिश है कि यहां भक्तों को काश्मीर की तरह का नजारा देखने को मिले जो एक बार यहां आने के बाद उन्हें बार बार आने का मन करे। अन्त में सीओ पूजा शर्मा ने कहा की गुप्ताधाम की महता सर्वविदित है सिर्फ यहां की व्यस्था को सुचारु रूप से संचालित रखने का प्रयास हमेशा स्थानीय प्रशासन का रहता है।



