प्रियांशु कुमार /समस्तीपुर /बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर थाना परिसर के आगे पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्री सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कीर्तन भजन के साथ किया गया। व्यास मुरलीधर सिंह चंदेश्वर ठाकुर शशि भूषण ठाकुर अरुण कुमार ठाकुर ऋषभ नारायण आदि पाठ में शामिल थे। मौके पर धानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा दीपक कुमार झा शिम्पी कुमारी सहित थाना के सभी पदाधिकारी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय देखे गए।पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो गया। वहीं दूसरी ओर गोपालपुर वार्ड संख्या तीन स्थित नवनिर्मित श्री राम जानकी हनुमान मंदिर में वैदिक पंडित की गंडक तट से कलश शोभा यात्रा निकल गई जिसमें 101 कन्या से अधिक कलश शोभायात्रा में कुंवारी शामिल थी राम जानकी श्री हनुमान के नारों से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया मौके पर सक्रिय सहयोग में ललन सहनी रामदयाल सहनी सूरज कुमार सहनी वकील सहनी नरेंद्र कुमार सहनी पंडित भोला झा रमेश झा आदि शामिल थे। समस्त ग्रामवासी के सहयोग से उक्त मंदिर का निर्माण कराया गया है।



