बाढ़/बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
बाढ़ थाना क्षेत्र के चर्च रोड पर दो छात्र गुटों के बीच हुई झड़प में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यहां दो छात्र गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच झड़प हुई और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों पर कई राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं ।और यह लोग फिलहाल फरार हैं।
दोनों पक्षों ने बाढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



