प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड 9 अज्ञात चोरों ने घर का ताला काट कर घर में रखे जेवरात जमीन के कागजात आदि लेकर संपत हो गए। घर वाले लोग दिल्ली रहते थे रविवार को जब घर लौटे तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ है। पीड़ित गृह स्वामी बैजनाथ शर्मा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ऐसा मांग में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में जांच की जा रही है।



