पिछड़ा समाज से आने के कारण अनुकंपा आश्रितों को सामंती मानसिकता के कुलपति-कुलसचिव नहीं देना चाहते नियुक्ति पत्र:- मिथलेश कुमार
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पूसा प्रखंड के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मुख्य द्वारा गोलंबर के समीप धूप-वर्षा में विश्वविद्यालय में कार्यरत, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कार्य के दौरान मृतक विनोद कुमार राय के परिजन अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार व अन्य आश्रितों का दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना।अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान पिता स्वर्गीय विनोद कुमार राय जो ईख अनुसंधान संस्थान पूसा कृषि विश्वविद्यालय में तकनीशियन पद पर थे, जो 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर पीठासीन पदाधिकारी कार्यरत थे। कार्य के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। तत्पश्चात उनके पुत्र मिथिलेश कुमार ने पत्रांक-102, दिनांक 12 फरवरी 2021 को अनुकंपा पर अपनी नियुक्ति के लिए सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद आवेदन दिया। इसके बाद कई बार कुलसचिव समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन दिया गया। उनसे मिलकर अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए आग्रह भी किया गया पूर्व में अनिश्चितकालीन अनशन के दौरान दो-दो बार 4 माह का लिखित वार्ता के बावजूद आज तक नियुक्ति नहीं हुआ जबकि कमाऊ सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। परेशान होकर तमाम पदाधिकारियों को आवेदन देकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने के लिए मजबूर हुआ हूँ। आगे उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज से आने के कारण अनुकंपा आश्रितों को सामंती मानसिकता के कुलपति-कुलसचिव नियुक्ति पत्र देने में आना-कानी कर रहे। कुलपति-कुलसचिव पैसा उगाही में सिर्फ लगे हुए हैं। मौके पर दीपंकज कुमार, सुमित्रा देवी, अनिश कुमार, आशा देवी, चन्दन कुमार, रजनीश कुमार, मंजू देवी, रंजू देवी, चंदा देवी, किरण देवी, रवि रंजन, रमेश कुमार, सोनू कुमार, सुरेश कुमार, नारायण राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।



