तिकोनिया पार्क से निकला मार्च, मृतक बच्चों को दी श्रद्धांजलि
परिजनों के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर मे बिहार के सीवान जिले में दो नाबालिग मदरसा छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर सुलतानपुर में भी लोगों में आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में लोगों ने शहर के तिकोनिया पार्क से कैंडल मार्च निकालकर मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार, सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली बाजार स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले मोहम्मद जैद और अशरफ अली के शव गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में बरामद हुए थे। परिजनों का आरोप है कि गन्ना तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों मासूमों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
इसी के विरोध में सुलतानपुर में निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों का कहना था कि मासूम बच्चों के साथ हुई इस तरह की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। मार्च में मोहम्मद अब्बास, जीसन खान, ओसमा, इसराज, आयन खान, नफीसा खातून, डॉ. कफील, मो. सैफ, शाहबाज खान, अली, मो. सदमा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




