एसपी ने बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, स्थानांतरण पर समिति ने दी भावभीनी विदाई
अमेठी स्थानांतरण पर फूल-मालाओं और शॉल से किया सम्मानित, नवागत थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने संभाली कमान
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश /Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाने में नौ माह तक थानाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले महेंद्र प्रताप सिंह का कार्यकाल कानून-व्यवस्था और सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिहाज से यादगार रहा। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही कई बड़े धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन को सफलता मिली।
अमेठी जिले में स्थानांतरण होने पर केंद्रीय दुर्गापूजा व्यवस्था समिति की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल में दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन, मोहर्रम, ईद मिलादुन्नबी तथा कथावाचक राजन जी महाराज की नौ दिवसीय श्रीराम कथा जैसे बड़े आयोजनों को सकुशल संपन्न कराना प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।
उनकी बेहतर कार्यशैली, कुशल पुलिस प्रबंधन और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर चुके हैं। विदाई समारोह में समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री जितेंद्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, मंत्री अभिषेक अग्रहरि, विकास यादव और ननकऊ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर, पुलिस लाइन से आए नवागत थानाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने बल्दीराय थाने की कमान संभाल ली। इस मौके पर केंद्रीय दुर्गापूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महेश जायसवाल ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपेक्षा जताई।




