निशांत संवाद एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे दिग्गज नेता, यूपी में भी एनडीए को समर्थन देने का ऐलान
वाराणसी उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
करौता स्थित रामलीला मैदान में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से निशांत संवाद एवं उत्तर प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय झा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तथा बिहार जदयू विधानमंडल दल के नेता, कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सम्मेलन में जदयू उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्याय ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक जनसभा में लिए गए निर्णय आम जनता की खुशहाली और प्रदेश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह जदयू बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूती के साथ समर्थन दे रहा है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
ओमप्रकाश उपाध्याय ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जदयू कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को प्रदेश में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए इस आयोजन ने प्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।
बिहार की तर्ज पर यूपी में भी राजग को मजबूत करेगी जदयू
सम्मेलन में जदयू नेताओं ने संगठन विस्तार
जनकल्याण और गठबंधन की मजबूती को लेकर विचार रखे ओमप्रकाश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी राजग के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




