सीओ विनय गौतम और थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने संभाली कमान
बाजारों में संदिग्धों की जांच, बाइक सवारों को रोककर की गई चेकिंग
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर के कोतवाली दोस्तपुर मे धनतेरस, दीपावली और भैयादूज पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को सीओ विनय गौतम और थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने पुलिस बल के साथ दोस्तपुर बाजार समेत प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में रूट मार्च किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही बाइक सवारों को रोककर चेकिंग अभियान चलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस टीम ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में सख्ती का संदेश देने के साथ ही बाजारों में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।




