नशे में धुत पतियों की जमकर की धुनाई झांसी में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का अनोखा विरोध
दारू पीने वालों पर बरसीं महिलाएं घरों की बर्बादी और घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं ने संभाला मोर्चा
शराब के खिलाफ जताया आक्रोश
सरकार के नशामुक्ति अभियान पर उठे सवाल
महिलाओं ने शराब के दुष्परिणामों के खिलाफ बुलंद की आवाज
झांसी उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
शराब की लत से परिवारों में बढ़ते विवाद और घरेलू हिंसा से परेशान महिलाओं ने अब इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। झांसी में महिलाओं के विरोध का एक अनोखा दृश्य सामने आया, जहां शराब पीने वाले पतियों को महिलाओं ने सबक सिखाने के लिए उनकी पिटाई कर दी। महिलाओं का यह आक्रोश शराब की लत से परिवारों पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को उजागर कर रहा है।
https://www.facebook.com/share/r/1BSeJsj18Q
एक तरफ सरकार नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शराब की लत के कारण कई परिवारों में आर्थिक तंगी, घरेलू कलह और हिंसा जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
महिलाओं का कहना है कि शराब की लत न केवल घर की आर्थिक स्थिति बिगाड़ती है, बल्कि परिवार की खुशियां भी छीन लेती है। इसी से परेशान होकर उन्होंने शराब के खिलाफ आवाज बुलंद की है। हालांकि, शराब के विरोध का यह तरीका चर्चा का विषय बन गया है। नशामुक्त समाज के लिए जागरूकता, प्रभावी कार्रवाई और सामाजिक भागीदारी की जरूरत एक बार फिर सामने आई है।




