उन्नाव उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
जनपद कोतवाली पुरवा परिसर में क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया का विदाई समारोह धूमधाम और भावुक माहौल में आयोजित किया गया। उनके स्थानांतरण पर पुलिसकर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उनके प्रति लोगों का स्नेह और सम्मान देखने को मिला।
विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए सीओ अरविंद चौरसिया को सजे-धजे घोड़े पर बैठाकर नगर में घुमाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग उनके साथ चलते रहे। जगह-जगह लोगों ने उनका अभिवादन किया। कोतवाली परिसर में उन्हें अंगवस्त्र और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने उनके साथ यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।
समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि सीओ अरविंद चौरसिया का कार्यकाल सराहनीय और लोकप्रिय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिसिंग और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली ने लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। विदाई के दौरान पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की आंखें नम दिखीं। इस मौके पर कोतवाली के पुलिसकर्मी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




