शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग का दिया भरोसा, बीईओ ने अनियमितता से बचने की दी नसीहत
उन्नाव उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
विकासखंड हिलौली के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नीरज श्रीवास्तव का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षकों ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अपना परिचय देने के बाद बीईओ नीरज श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूर्ण शैक्षणिक सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
नवागत बीईओ नीरज श्रीवास्तव ने शिक्षकों से कहा कि वे अपने शैक्षणिक दायित्वों और जिम्मेदारियों का पूरी सक्रियता एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करें। विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी पुरवा शिवम चौरसिया, ब्लाक अध्यक्ष हिलौली विकास सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शुक्ल, जूनियर शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री अनिल शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष सरल कुमार, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप नारायण मिश्र, मंत्री शिवाकांत वर्मा, कोषाध्यक्ष विद्याशंकर मिश्रा, एससी-एसटी संघ के महामंत्री दिनेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजमोहन सहित दिनेश कुमार, आनंद सोनवानी, अजय सिंह, पंकज चौरसिया, अनुराग मिश्रा, नीरज कश्यप, सुनीता दीक्षित, अनीता पटेल, अजय सिंह पटेल, मोहर्रम अली और अंजू अवस्थी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।




