ईडी से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी राहत, 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
अंतरिम जमानत मिलने से समर्थकों में खुशी की उम्मीद, लंबे समय से जेल में बंद आजम खान को मिली राहत
प्रयागराज उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले के बाद आजम खान के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
ईडी से जुड़े मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम राहत प्रदान की। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है।
हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आजम खान के समर्थकों में भी राहत की उम्मीद जगी है। हालांकि, जेल से रिहाई की प्रक्रिया अन्य लंबित मामलों और कानूनी औपचारिकताओं पर भी निर्भर करेगी।




