लंभुआ में सबसे अधिक 60 मानव दिवस सृजित, बेलवना पश्चिम में दो कार्यों पर 50 श्रमिकों ने किया काम
पंचायत खसड़े में भी एक कार्य पर 10 लोगों को रोजगार मिला
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर मे शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी के बीच ग्रामीण रोजगार योजना के तहत जिले में रोजगार सृजन का सिलसिला जारी रहा। सरकारी VB-G RAM G पोर्टल पर 25 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के 9 विकासखंडों में 24 कार्यों पर 36 मस्टर रोल के माध्यम से कुल 151 मानव दिवस सृजित किए गए।
पोर्टल के अनुसार शुक्रवार को लंभुआ विकासखंड में सर्वाधिक 60 मानव दिवस दर्ज किए गए। इसके अलावा पीपी कमैचा में 36, कूड़वार में 30, कादीपुर में 17, भदैंया में 2, धनपतगंज में 1, दूबेपुर में 3, जयसिंहपुर में 1 और कूरेभार में 1 मानव दिवस सृजित हुआ। पोर्टल पर कुल 24 कार्य और 36 मस्टर रोल दर्ज दिखाई दे रहे हैं।
लंभुआ में बेलवना पश्चिम में दो कार्यों पर 50 श्रमिक
लम्भुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत बेलवना पश्चिम में दो अलग-अलग कार्यों पर रोजगार सृजन हुआ। इनमें पहला कार्य पक्की सड़क से रामदेव के खेत तक सीसी रोड निर्माण तथा दूसरा रमजान के घर से नाला तक पक्की नाली निर्माण का बताया गया है। इन दोनों कार्यों के लिए कुल चार मस्टर रोल जारी किए गए, जिन पर 50 श्रमिकों के कार्य करने की बात सामने आई है।
इसी विकासखंड की ग्राम पंचायत खसड़े में भी एक कार्य पर 10 लोगों को रोजगार मिला। यहां दयाराम के खेत से लतीफ के खेत तक नाला खुदाई कार्य के लिए एक मस्टर रोल जारी किया गया, जिस पर 10 श्रमिक दर्ज किए गए।इस तरह लंभुआ विकासखंड में अकेले इन दोनों ग्राम पंचायतों में 60 मानव दिवस का रोजगार सृजन दर्ज हुआ, जो शुक्रवार को जिले के कुल आंकड़े में सबसे अधिक है।VB-G RAM G पोर्टल के स्क्रीनशॉट में 25 सितंबर की शाम तक जिले के नौ विकासखंडों में ही मानव दिवस दर्ज हैं, जबकि शेष विकासखंडों में इस दिन कोई मानव दिवस सृजित नहीं दिखाई दे रहा है। दिनभर मौसम खराब रहने और लगातार बूंदाबांदी के बीच दर्ज हुए इन आंकड़ों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे रोजगार कार्यों की तस्वीर सामने रखी है।




