89.39 प्रतिशत मतदान 66 मतदाताओं में से 59 ने किया मताधिकार का प्रयोग
महिलाओं की भी रही भागीदारी
भाजपा विधायक सीताराम वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी के कैंप का किया दौरा
पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने सपा प्रत्याशी के कैंप पर पहुंचकर लिया चुनावी गतिविधियों का जायजा
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
चांदा प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक परिसर में शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में कुल 66 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 59 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह यहां कुल 89.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 44 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल रहीं।
चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की सक्रियता भी देखने को मिली। भाजपा विधायक सीताराम वर्मा भाजपा प्रत्याशी के कैंप पर पहुंचे और चुनावी गतिविधियों का जायजा लिया। वहीं, पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के कैंप पर पहुंचकर चुनावी गतिविधियों की जानकारी ली। ब्लॉक परिसर के बाहर पांचों प्रत्याशियों की ओर से कैंप लगाए गए थे, जहां समर्थक और कार्यकर्ता चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे।
मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिस की सतर्कता के बीच मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई। कुल मिलाकर प्रतापपुर कमैचा में एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली।




