विनोद सिंह बोले-‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का संदेश गांठ बांधकर रखें, एकजुटता से मजबूत होगा संगठन
सुलतानपुर विधानसभा में भाजपा का संपर्क अभियान तेज, कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद पर जोर
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुलतानपुर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ने के बीच रविवार को भाईं गांव में आयोजित भाजपा की राजनैतिक एवं सामाजिक संवाद गोष्ठी ने सियासी हलचल बढ़ा दी। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
लोहरामऊ और दूबेपुर मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई गोष्ठी में विनोद सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शांति और कानून-व्यवस्था का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। उनके संबोधन में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विशेष जोर रहा।
‘बंटेंगे तो कटेंगे’ को लेकर दिया एकजुटता का संदेश
विधायक ने अपने संबोधन में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे भूलना नहीं है, बल्कि गांठ बांधकर रखना है। उन्होंने सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
विनोद सिंह ने कहा कि संवाद गोष्ठी का मकसद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी खत्म करना है। क्षेत्र में क्या विकास कार्य हुए हैं और आगे क्या कार्य होने हैं, इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए, ताकि वह जनता तक सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचा सकें।
कार्यकर्ताओं की भीड़ से संगठनात्मक ताकत दिखाने की कोशिश
गोष्ठी में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री श्याम बहादुर पाण्डेय ने किया। उनके पुत्र एवं युवा भाजपा नेता पुलकित सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा काली सहाय पाठक, विजय त्रिपाठी, जिला महामंत्री संदीप सिंह, अयोध्या प्रसाद वर्मा, जिला मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा राम अवध यादव, बृजेश यादव, राजेश सिंह, रामराज वर्मा, राम अचल, विजय कुमार, बबलू सिंह, रिंकू सिंह, सोनू सिंह, बसंत तिवारी, राम सुंदर कोरी, सुभाष सिंह, अनिल यादव, योगेश निषाद, अमित तिवारी, सत्यजीत राय समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोष्ठी में क्षेत्रीय एवं सामाजिक मुद्दों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय रखने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने पर चर्चा हुई। विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का निरंतर सहयोग ही संगठन की मजबूती का आधार है।
सियासी संदेश: भाईं गांव की इस गोष्ठी को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के स्थानीय संगठन को सक्रिय करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। मंच से योगी के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का संकल्प और संगठन की एकजुटता पर दिया गया जोर कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी तैयारी का संदेश देता नजर आया।




