करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के गोरी गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक चोरी के मामले में करगहर पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेजने की तैयारी कर रही है।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व गोरी गांव स्थित पेट्रोल पंप से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान गोरी गांव निवासी रोशन कुमार (पिता- शिव नारायण सिंह) को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।



