करगहर रोहतास /Etv News 24
सड़क दुर्घटना में एएनएम की दुखद मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करगहर में गुरुवार को शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोकसभा की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविकांत केसरी ने की, जबकि संचालन डॉ. नवनीत कुमार ने किया। उपस्थित वक्ताओं ने दिवंगत एएनएम के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहती थीं और स्वास्थ्य उपकेंद्र बभनी में नियमित रूप से सेवाएं प्रदान कर क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं।वक्ताओं ने कहा कि उनकी असमय मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग को गहरा आघात पहुंचा है। उनकी कार्यनिष्ठा, सादगी और व्यवहार-कुशलता हमेशा सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।श्रद्धांजलि सभा में बीएचएम रितेश कुमार, मानसी सिंह, विनीता कुमारी, नीतू कुमारी, ममता कुमारी, नंदू कुमार पांडेय, विनोद कुमार गुप्ता समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।



