पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने नगर थाना सासाराम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी जानकारी
सासाराम/ब्यूरो रिपोर्ट/ Etv News 24
जिले में कुल सोलह लूट एवं छिनैती के कांडों में संलिप्त सात अपराधियों को रोहतास पुलिस ने धर-दबोचा है। इस संदर्भ में नगर थाना,सासाराम में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में कैमूर जिला के कुदरा थानाक्षेत्र के बहेरा गाँव निवासी मोहित कुमार तथा अजय प्रजापति,रामगढ़ थाना के भगवानपुर के मंटू पाण्डेय तथा दिनेश विश्वकर्मा सहित रोहतास जिला के चेनारी थाना के टेकारी के विजय कुमार एवं नगर थाना,सासाराम के खिड़कीघाट निवासी भुलेटन उर्फ राकेश कुमार और खिलनगंज निवासी रौशन कुमार शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के अन्य और भी सदस्य हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापामारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गये सारे अपराधी जिला तथा अंतर-जिला के विभिन्न थानों में अनेक गंभीर कांडों में नामजद हैं। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा,चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।



