प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष सात जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा कौन है दो ज़ख्मियों की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया वहीं ज़ख्मियों की पहचान नवाबगंज गांव के सरवन कुमार की पत्नी अराधना कुमारी जोगेंद्र महतो की पुत्री पूजा कुमारी को रेफर किया गया है। अन्य ज़ख्मियों में पुरुषोत्तमपुर पंचायत के पकड़ी डीह गांव के मंजय सहनी की पत्नी शीला देवी सत्यनारायण सहनी के पुत्र मंजय सहनी, गुलाब फूल सिंघिया के जुलम महतो के पुत्र रामबाबू महतो, पुत्र रंजीत कुमार महतो व कुलदीप महतो के पुत्र अमरजीत कुमार जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने दी।



