करगहर रोहतास/Etv News 24
सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाना के सामने सड़क जामकर यातायात बाधित कर दिया । पुलिस अधिकारियों के आग्रह के बाद आधा घंटा बाद थाना के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया । जिसका नेतृत्व आर्मी के जिला महासचिव प्रमोद चंद्रा ने किया ।उन्होंने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली इस सरकार में खुलेआम महादलितों के साथ अमानवीय व्यवहार , हत्या , बलात्कार , मारपीट जैसी अमानवीय कृत्य जारी है । लेकिन इन गंभीर मामलों में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती । उन्होंने कहा कि करगहर गांव में 2023 में दिनेश राम की हुई हत्या के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक न्यायालय में डायरी समर्पित की गई और नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी । आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने को लेकर कानून व्यवस्था से महादलित का विश्वास उठ गया है । उन्होंने बताया कि तोरनी गांव में अप्रैल 2024 में हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार नही की गई । इसके अलावे क्षेत्र में महादलित के साथ दर्जनों मार पीट व प्रताड़ित करने के मामले लंबित है । लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कार्रवाई नहीं की गई । उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सबसे दयनीय है । महादलितों की घटनाओं पर पुलिस संज्ञान नहीं ले रही है । भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा ।थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि विगत 2 माह के अंदर कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी । इस आश्वासन के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।



