समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय सरायरंजन के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार मंडल के चयन से कॉलेज की प्रतिष्ठा में चार चांद लग गया।इस सूची में शामिल होने से डॉ. दीपक कुमार मंडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है. इस सूची को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन संस्था एलसर्वियर द्वारा प्रमाणित किया जाता है,जो इसे और भी विश्वसनीय और सम्मानजनक बनाता है.बता दे कि डॉ. मंडल को लगातार 2024 और 2025 दोनों वर्षों में इस वैश्विक सूची में स्थान मिला है.यह सफलता उनके शोध कार्य, लगातार प्रकाशन और विज्ञान एवं तकनीक में किए गए गहन योगदान की बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान जिले हीं नहीं पूरे देश के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।



