जिले मे अपराध सातवे आसमान पर, किसी की भी जान कभी जा सकती है कोई सुरक्षा नहीं!
प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार वार्ड संख्या 23 में दरिंदगी भी पनाह मांग ले लेकिन समस्तीपुर के अपराधियों मे ऐसा खून सवार है की क्या बूढ़े अब एक तीन साल बच्चे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया!बताया जाता है कि अपराधियों ने बच्चे की गोली मारकर हत्या की है। घटना ताजपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में कस्वे आहार मुस्लिम टोला की बताई जा रही है।*मृतक बच्चे की पहचान*मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद समद के नाती के रूप में की गई है। बच्चे की उम्र करीब 3 वर्ष बताई जा रही है।*पुलिस जांच में जुटी*मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।*घटना के बाद आक्रोश*घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।



