प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एएसआई संजीव कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ भेजा गया। जहां गांव में उत्पाद अधिनियम बिहार मध्य निषेध के उल्लंघन करने वाले गांव के गौरी मिश्र उर्फ गौरी शंकर मिश्र को प्राथमिकी की दर्ज कर जेल भेजा गया।



