प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में एक बार फिर दबंगों का कहर देखने को मिल रहा है।ताजा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 की है ।जहां देर रात बाइक सवार दो की संख्या में दबंगों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगा दी और पांच लाख रुपए रंगदारी मांगते हुए फरार हो गया ।

दबंग के द्वारा कुछ महीने पहले भी व्हाट्सएप के जरिए पांच लाख रुपया मांगा गया था । पीड़ित परिवार के सदस्य जय शंकर झा का बताना है कि दो लड़के रात के 11 बजे के आसपास पहुंचे थे और बाहर खड़ी दो बाइक में आग लगा फरार हो गया । दो लड़के में से एक की पहचान असीनपुर का शक्ति प्रभाकर के रूप में हुआ है ।जिसने पूर्व में भी पांच लाख रुपया की रंगदारी मांगी गई थी ।वही घटना के बाद मुफ्फसिल पुलिस को सूचना दी ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को लेकर पूछताछ की है और थाने में आवेदन देने की बात कही है ।



