प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर में एक बार फिर एक छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। वारिसनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय तामजिद प्रवीण 2 मई की सुबह अपने कॉलेज एसएमआरसी में परीक्षा फॉर्म भरने निकली थी। परिजनों के अनुसार दोपहर तक उसकी मोबाइल पर बातचीत होती रही। उसने बताया था कि वह घर लौट रही है और मुक्तापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही है। उसके साथ उसकी सहेली कोमल भी मौजूद थी।लेकिन इसके बाद तामजिद का फोन अचानक बंद हो गया और तब से उसका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने तुरंत वारिसनगर थाने में जाकर मामला दर्ज कराया और आशंका जताई कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है।तामजिद की मां हुस्नो बेगम ने बताया कि कोमल ने एक मोबाइल नंबर का जिक्र किया था, जिससे तामजिद किसी युवक से बातचीत करती थी। शक की सुई अब उसी युवक की ओर है। परिजनों का आरोप है कि कोमल युवक की पहचान छिपा रही है और पुलिस से भी पूरी जानकारी साझा नहीं कर रही है।तामजिद के मामा मोहम्मद जमील ने कहा कि लड़की के गायब होने के बाद से संदिग्ध मोबाइल नंबर भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे संदेह और गहरा गया है।सदर एसडीपीओ विजय महतो ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश जारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्रा की जल्द बरामदगी होगी।



