प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
पुलिस ने धटना स्थल पर फारेसिक टीम व स्वानदस्ता टीम को बुलाया गया। जहां चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमहेसी पंचायत के वार्ड संख्या 2 उतरा साढ़ी गांव में गुरुवार की रात बंद दो घरों में लाखों रुपए की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा मेन गेट का ताला तोड़कर कर लिया गया है। गृह स्वामी की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के उत्तरा साढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय देवेंद्र राय के पुत्र अरविंद राय के रूप में हुई है ।पीड़ित गृह स्वामी घर बंद कर पूरे परिवार 10 फरवरी को प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान करने गए थे ।जब शुक्रवार की अहले सुबह घर पहुंचे तो मेन गेट ग्रिल का ताला टूटा हुआ था। फिर बरामदे पर गए तो अंदर प्रवेश करने वाला गेट अन्दर से बंद पाया गया।जब किसी तरह गृहस्वामी बांस की सीढ़ी से छत के उपर होकर फिर आंगन में प्रवेश किया तो देखा कि मेरे घर का ताला टूटा हुआ था ।सारा सामान घर में बिखरा पड़ा हुआ देखते ही गृह स्वामी के होश उड़ गये। और रोने लगे आवाज पर अगल-बगल के लोग जूटे। वहीं गृह स्वामी ने बताया कि धर में रखा गया बेटे के शादी में मिले 12 भर सोना व 25 भर चांदी सहित तीन लाख नगद गोदरेज बक्सा को तोड़कर चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गये । पीड़ितअरविंद राय मेडिसिन दवा का दुकान करते हैं। राय पूर्व में सरपंच चकमेहसी ग्राम कचहरी में रह चुके थे। चोरों द्वारा गोदरेज को पटक कर तोड़ दिया गया। वहीं धर में रखा सारा सामान बिखड़ा पाया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर स्वानदस्ता को भी बुलाया गया। लेकिन पुलिस को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिल पायी ।फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया।जहां धटना स्थल पर से नमूना लेने की बात चर्चा धटना स्थल पर हों रही थी। वही उसी गांव में डॉक्टर साकेत कुमार राय के घर में भी एक ही दिन में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे परिवार दरभंगा में रहते हैं । फिलहाल वे लोगों द्वारा बताया गया कि डॉ राय भी पूरे परिवार प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए गए हुए ।आने के बाद ही उनके घर में कितनी की चोरी हुई , पता चल पाएगा। चकमेहसी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि 5भर जेवर एवं 3 लाख नगद और कुछ चांदी चोरी होने की बात परिजन द्वारा बताया गयी।आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन करने की बात कही है।



