प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के दोनों थाना क्षेत्र में आठ केंद्रों पर शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से इंटर की परीक्षा कड़ी पुलिस या व्यवस्था में संपन्न हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार जिला से आए डीडीसी के साथ आठ केदो का निरीक्षण किया।उच्च विद्यालय कल्याणपुर पर प्रथम पाली में 388 में कुल 384 छात्र उपस्थित रहे ।जबकि द्वितीय पाली में 31 में 29 छात्र उपस्थित रहे। वहीं बिरसिंहपुर में 325 में 320 परीक्षार्थी उपस्थित रहे । जबकि द्वितीय पाली में 49 में 47 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।वही प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में 345 में 341 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।जबकि द्वितीय पाली में 56 में 54 उपस्थित रहे ।मुक्तापुर उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 507 में कुल 502 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।जबकि द्वितीय पाली में 32 में 32 परीक्षार्थी उपस्थित रहे ।मालीनगर उच्च विद्यालय पर 404 में 401 बच्चे उपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 20 में 20 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।वहीं करुआ इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 246 में 246 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।जबकि द्वितीय पाली में 78 में 76 बच्चे उपस्थित रहे ।सभी केंद्र अधीक्षकों ने बताया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई है ।



