प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के अकबरपुर दुमदुमा पुल सामने बुड्ढी गंडक नदी किनारे एक लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी किनारे पानी में तैरते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर में देखा। स्थानीय लोगों नेसूचना कल्याणपुर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा ने शव को बरामद करते हुए युडी केश दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में देखने से प्रतीत होता है कि युवक की डूबने से मौत हुई होगी।शव देखने से बिल्कुल सड़ा गला हुआ पाया गया। जिसकी पहचान के लिए 72, घंटा पोस्टमार्टम हाउस में रखने की बात बताई गई।



