सीसीटीवी फुटेज, उपस्थित लोगों एवं कर्मियों से घटना की जांच कर दोषी पर कारवाई हो- सुरेंद्र
समस्तीपुर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
समस्तीपुर ताजपुर प्रखंड परिसर में फेंका गया थूक को जेल भेजने के नाम पर बीडीओ गौरव कुमार द्वारा पीड़ित नाबालिग लड़के चितरंजन कुशवाहा से झारू से साफ करवाने, पानी से धुलवाने, पैर पकड़कर माफी मांग लेने के बाबजूद पुलिस के हवाले किये जाने वाला ताजपुर को शर्मशार एवं अपमानित किए जाने की घटना के खिलाफ शनिवार को भाकपा माले के झंडे-बैनर तले अस्पताल चौक से विरोध मार्च निकाला गया।विरोध मार्च में शामिल माले कार्यकर्ता “कर्पूरी ठाकुर की धरती ताजपुर को शर्मशार करने वाला बीडीओ शर्म करो”, “ताजपुर का अपमान नहीं सहेगा छात्र-नौजवान”, “घटना की जांच कर दोषी बीडीओ पर कारवाई करो” आदि नारे लगाते हुए बाजार भ्रमण के बाद मार्च पुनः अस्पताल चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा कु अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा को भाकपा माले के ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, राजदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, मो० कयूम, मो० चांदबाबू, राॅकी खान, सुरेश कुमार, मो० हुसैन आदि ने संबोधित किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाकपा माले की 11 सदस्यीय जांच टीम ने थूक फेंकने की जगह का स्थल निरिक्षण, कर्मी एवं उपस्थित लोगों से मिलकर जांच की। उन्होंने जांच के हवाले से बताया कि पीड़ित लड़के द्वारा प्रखंड कार्यालय के बाहर सड़क किनारे थूक फेंका गया। बीडीओ ने जेल भेजने की कथित रूप से धमकी देकर पहले झारू देकर थूक को साफ करवाया फिर पानी से धुलवाया, लड़के से उठ-बैठ करवाया गया, पैर पकड़कर माफी मंगवाया गया बाबजूद पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना से कर्पूरी ठाकुर की धरती ताजपुर शर्मशार है, अपमानित महसूस कर रहा है। यह घटना बीडीओ के सामंती प्रवृत्ति को दर्शाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से घटना का सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध कर्मी एवं अन्य लोगों से जांच कर दोषी बीडीओ पर कानूनी कारवाई करने की मांग अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।



