बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए चंद्रबाबू नायडू भी समय रहते जागें
INDIA गठबंधन से बाहर के नेताओं से भी राहुल ने मांगा साथ, कहा- यह केवल गठबंधन की लड़ाई नहीं
नई दिल्ली/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
परिसीमन विधेयक को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से परिसीमन विधेयक का समर्थन नहीं करने की खुली अपील की है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल INDIA गठबंधन के सहयोगियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लोकतंत्र और उसके भविष्य से जुड़ा हुआ है।
राहुल गांधी ने जगन मोहन रेड्डी के साथ ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने और लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा, “यह INDIA गठबंधन के सहयोगियों की बात नहीं है। मैं चाहता हूं कि जगन मोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेता भी जागें, इससे पहले कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाए।”
राहुल गांधी के इस बयान को परिसीमन विधेयक के विरोध में विपक्षी एकजुटता बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि इस मुद्दे पर राजनीतिक दलों की विचारधारा और गठबंधन से ऊपर उठकर फैसला लेने की जरूरत है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी की इस अपील पर जगन मोहन रेड्डी और चंद्रबाबू नायडू क्या रुख अपनाते हैं।




