भगोड़ा घोषित करने की तैयारी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच आरोपी नेता पर गंभीर आरोप, गिरफ्तारी में देरी से पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24 /संवाददाता वागीश
सुलतानपुर के लम्भुआ कोतवाली का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। वहीं, लम्भुआ क्षेत्र में पूर्व भाजपा मंडल नेता हरिओम अग्रहरि पर युवती के कथित यौन शोषण का गंभीर आरोप सामने आने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के बीच सामने आए इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
लम्भुआ कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के छह दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनाम घोषित होने के बाद भी आरोपी का पुलिस की पकड़ से बाहर रहना चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब आरोपी को भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर सकती है। वहीं, यह भी चर्चा है कि आरोपी हाईकोर्ट से राहत पाने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुकदमा दर्ज होने और इनाम घोषित किए जाने के बावजूद पुलिस आरोपी तक क्यों नहीं पहुंच सकी है? क्या आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा है या गिरफ्तारी में कोई अन्य कानूनी अथवा प्रशासनिक अड़चन है? फिलहाल पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।




